Advertisement

पारलवादी गांव में वार्षिक बुना पूजा का‌ आयोजन संपन्न, किसानों ने अच्छी बारिश की किया कामना

By Goutam

Published on:

वार्षिक बुना पूजा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखण्ड क्षेत्र के बंदोलोहर पंचायत अंतर्गत पारलवादी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक बुना पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान खेतों में धान की बोआई से पूर्व होने वाले बुना पूजा में ग्राम देवता,धर्म देवता व पाउड़ी माता की पूजा की गई।

Advertisement
Advertisement

यह पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस क्षेत्र के ग्रामीण हर वर्ष इस अनुष्ठान को निभाते हैं। पूजा के दौरान सभी रश्में निभाई जाती हैं। गांव के दिउरी कृष्ण हेंब्रम ने पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बुना पूजा में अच्छी बारिश के साथ खेती व गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही गो-धन संवर्धन के लिए मन्नत मांगी गई। क्षेत्र में मान्यता है कि इस पूजा से ग्राम देवता, धर्म देवता व पाउड़ी माता प्रसन्न होते हैं और अच्छी खेती-बाड़ी होती है। बुना पूजा के बाद ही गांव के लोग खेतों में धान की बुआई करते हैं।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान अंगद महतो, रविप्रकाश महतो, सुभाष महतो, कोकिल महतो, किशोर महतो, हेमराज महतो, रंजीत महतो, प्रकाश महतो, शशिकांत महतो, अमर महतो, बहादुर महतो, गणेश महतो, अमन महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp