Advertisement

पोटका विधायक संजीव सरदार के पहल पर दो गरीब परिवारों का टीएमएच से हुआ 145086 का बिल माफ, अस्पताल से मिली छुट्टी

By Goutam

Published on:

संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर:  पोटका विधायक संजीव सरदार के पहल पर विधानसभा क्षेत्र के दो गरीब परिवारों का टीएमएच (TMH) प्रबंधक से वार्ता कर करीब145086 का बकाया राशि माफ कराया गया है। जिसमे पावरू निवासी का 72,835 एवं हल्दीपोखार निवासी का 77,251 रु० का बिल माफ़ हुआ है। इसके बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया।

Advertisement
Advertisement

दरअसल पोटका प्रखंड के पावरू निवासी दीपंकर सरदार की पत्नी पूजा सरदार एवं हल्दीपोखर निवासी जमीन अहमद की पत्नी रूकसाना खातून को बिमारी के पश्चात ईलाज हेतू टीएमएच जमशेदपुर मे भर्ती किया गया था। यहां पूजा सरदार का ईलाज का कुल बील 2,11,845/– रुपया हो गया था, जिसमें से परिजनों ने अस्पताल में कुल 1,39,000 /– रू० ही जमा कर पाये तथा बकाया राशि –72,835 रु० जमा करने में अक्षम थे।

Dayal Builder
Srinath

वही हल्दीपोखर निवासी रूकसाना खातून के ईलाज का कुल बील– 1,02,251 /– में से परिजनों ने कुल – 25,000 रुपये ही जमा किये. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बकाया राशि – 77, 251 रु० जमा करने में असमर्थ थे। शेष राशि जमा नहीं करने के कारण ईलाज के बाद दोनो मरीज को आस्पताल प्रबंधन द्वारा छुट्टी नहीं दिया जा रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी विधायक संजीव सरदार को दिया, जिसके पश्चात विधायक श्री सरदार ने टीएमएच प्रबंधन से वार्ता कर बकाया बील 72,835 एवं 77,251 रुपया माफ करवा दिया। जिसके पश्चात दोनो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। इसके लिए मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Advertisement

 

ताजा खबरें

WhatsApp