Advertisement

खरसावां में कालीचरण मुंडा की जीत पर इंडिया गठबंधन ने मनाया जश्न, निकाली गई विजय जुलूस, लडडू से तोले गए विधायक दशरथ गागराई

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खुंटी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की ऐतिहासिक जीत पर गुरूवार को खरसावां में जश्न मनाया गया।

Advertisement
Advertisement

इंडिया गठबंधन से जुडे कांग्रेस, झामुमो, आप समर्थको ने दोपहर से खरसावां झामुमों पाटी कार्यालय में एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की। साथ ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ पोटाखा फोड़ते हुए बाजे गाजे, बॉलीवुड, नागपुरी, संबलपुरी आदि गीतों के धुन पर विजय जुलूस निकाली गई। जो खरसावां के बेहरासाई, कुम्हारसाही, राजमहल चौक,तलसाही,बजारसाही, कदमडीहा,चांदनी चौक होते हुए पुनः झामुमों कार्यालय पहुचकर जुलूस संपन्न हुई।

Dayal Builder
Srinath

विजस जुलूस में कांग्रेस, झामुमों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी किया। खुंटी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खरसावां चांदनी चौक में विधायक को लडडूों से तौला। एक कुन्टल लडडू के समक्ष विधायक का वजन 88 किलों हुआ। साथ ही लोगों के बीच लडडू बाटे गए।

Advertisement

विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस, झामुमों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने एक साथ होली और दिवाली मनाई। कालीचरण मुंडा की जीत से उत्साहित कांग्रेस, झामुमों समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। बता दे कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने अपने निकठतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को 1,49,675 मतो से हराया। कालीचरण मुंडा को 5,11,647 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 3,61,972 मत मिले।

खरसावां विधानसभा का विकास मेरी जिम्मेदारी-गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मै जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्हे विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से खरसावां की जनता का प्यार मतों के रूप में इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को मिला है। उसें कायम रखते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरेगे। हम दोनों मिलकर खरसावां विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाना मेरी जिम्मेदारी है।

ये थै मौजूद
खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी, बांसती गागराई,जिप कालीचरण बानरा, प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, राज बाकछी, अर्जुन गोप, धनु मुखी, पंसस अमर सिंह हांसदा, कोंदो कम्हार, शंकर लौवादा, सकारी दोगो, फागु मुंडा, राहुल मुदी, मानसिंह मुंडा, अशोक मुंडरी, होपना हेम्बम, दीपक नायक, सुधीर महतो, भारत सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुन्ना सोय, रानी मुदूई, ललन तिवारी, अनुप सिंहदेव, सानगी हेम्ब्रम, अरूण जामुदा, खिरोद प्रमाणिक, मुन्ना महांती, अजय सामड, रानी हेम्ब्रम, रानी बानरा, तनुज प्रधान, मो0 वससी, जियाउल हक, मो मुश्ताक आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp