Advertisement

स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का जाना दुखद, लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान: डॉ अजय कुमार

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपर: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर भोजपुरी लोक संगीत क्षेत्र की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान बताया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया था. उनके द्वारा गाये भोजपुरी लोक गीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की ठेट भोजपुरी लोक गीत को आगे बढ़ाने का श्रेय शारदा सिन्हा को जाता है।

Dayal Builder
Srinath

उनके द्वारा गाये भोजपुरी के पारंपरिक गीत आज भी लोगों द्वारा विभिन्न समारोह में बजाया जाता है। लोक आस्था का महापर्व छठ की गीत ने शारदा सिन्हा को अमर कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख के इस घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, यही ईश्वर के प्रार्थना करता हूं ।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp