Advertisement

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में एलकेजी के छात्रों लिए “शिशु विहार” कैंप का आयोजन

By Goutam

Published on:

शिशु विहार

जनसंवाद, जमशेदपुर: टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में 3 मार्च, सोमवार को कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों के लिए शिशु विहार कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या मीना विल्खु, उपप्राचार्या डॉक्टर सरिता सिंह एवं उप प्राचार्य वाई श्रीनिवास द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

Advertisement
Advertisement

शिशु विहार का उद्देश्य विद्यार्थियो में भारतीय संस्कृति और नैतिकता का विकास करना है। कार्यक्रम में कथा श्रवण- वाचन, भजन, हवन का आयोजन किया गया। अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत भजन एवं कहानी काफी मनमोहक एवं प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य एवं टीम भावना के विकास हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े जोश से भाग लिया। यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा।

Dayal Builder
Srinath

विद्यालय की प्राचार्य मीना विल्खु के अनुसार विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय सदैव अग्रसर रहेगा जिससे वह जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हों।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp