Advertisement

बागबेड़ा में 18 जून को जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन, 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, जमशेदपुर (गौतम): अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा “बिहार विभूति” अनुग्रह नारायण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 18 जून को जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संस्थान में किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर अनुग्रह बाबू के कीर्ति को स्मरण करते हुए बागबेड़ा क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बागबेड़ा क्षेत्र के सभी समाज एवं वर्ग के वैसे मेधावी छात्र छात्राएं जिन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें चयनित का सम्मान दिया जाता है।

यह सम्मान आईसीएसई (ICSE), सीबीएसई (CBSE) एवं जैक (JAC) बोर्ड सभी के लिए होता है। अभी तक 9 विद्यालयों के 24 बच्चों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के चयनित छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बागबेड़ा क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ छोटे बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है जिससे बागबेड़ा में शिक्षा का माहौल बेहतर हो सके और सभी क्षेत्र में युवा पीढ़ी अपना परचम लहरा कर बागबेड़ा के नाम को रौशन करें।

Advertisement

कार्यक्रम में अतिथि के रुप में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, के साथ-साथ संस्था के संरक्षक शंभू सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, विमल सिंह, अजय सिंह, शिव शंकर सिंह, आर बी बी सिंह उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सीएसपी सिंह, सचिव  सह जिला पार्षद डॉ कविता परमार उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp