Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुमार आर्यन बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर (मंजीत कुमार): अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (पूर्व मंत्री, भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के अनुमोदन पर कुमार आर्यन को कायस्थ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए महासभा के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

उक्त नियुक्ति करते हुए महासभा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनीष आनंद ने बताया कि कुमार आर्यन अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, तथा कायस्थ समाज के सर्वांगीण उत्थान प्रति उनकी नि:स्वार्थ भावना एवं प्रतिबद्धता को देखते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (पूर्व मंत्री, भारत सरकार) के अनुमोदन पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उन्हें युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया।

Dayal Builder
Srinath

कुमार आर्यन ने महासभा के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (पूर्व मंत्री, भारत सरकार) एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महासभा द्वारा उनपर भरोसा करते हुए जो जिम्मेवारी दी गयी है, उसे पूर्ण करने में अपना सम्पूर्ण योगदान देंगे।

Advertisement

कुमार आर्यन को महासभा के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी ममुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजीव रंजन, झारखण्ड प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, कॉर्पोरेट प्रकोष्ठ सचिव पिंटू श्रीवास्तव, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अनिल सिन्हा, कार्यवाहक अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अटल कुमार मोहंती, युवा जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव सहित महासभा के झारखण्ड प्रदेश तथा पूर्वी सिंहभूम जिला सभी पदाधकारियों एवं सदस्यों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

ताजा खबरें

WhatsApp