Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

लेडी टार्जन पद्मश्री जमुना टुडू को राष्ट्रपति भवन से मिला खास आमंत्रण, डाक विभाग ने घर तक पहुंचाया पत्र

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: भारतीय डाक विभाग ने पद्मश्री जमुना टुडू चाकुलिया को राष्ट्रपति के आमंत्रण पत्र को उनके घर पर विशेष व्यवस्था के साथ वितरित किया। आमंत्रण पत्र में भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर संध्या 6 बजे रात्रि भोजन पर जमुना टुडू को आमंत्रित किया गया था।

Advertisement
Advertisement

भारतीय डाक विभाग द्वारा इस आमंत्रण पत्र को वितरित करने के लिए नई दिल्ली से लेकर उनके घर तक विशेष अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। आमंत्रण पाकर जमुना टुडू और उनके पति दोनों ही काफी प्रसन्न थे और उन्हें इस सम्मान से बहुत खुशी मिली।

Dayal Builder
Srinath

जमुना टुडू, जिन्हें लेडी टारजन के नाम से भी जाना जाता है, एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती थीं और उनके पति राज मिस्त्री का काम करते थे। अपने काम के बाद, वे जंगल में जाकर पेड़-पौधों को काटने वालों को समझाते थे और लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास करते थे।

Advertisement

उनके इस कार्य के लिए पेड़-पौधों के माफिया ने उन पर कई बार जानलेवा हमला किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना प्रयास जारी रखा। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

आमंत्रण पाकर श्रीमती जमुना टुडू भावविभोर हो गईं और उन्होंने आमंत्रण पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हृदय से आभार जताया और शुभकामना दी।  न्यूज हेडिंग

ताजा खबरें

WhatsApp