होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : दिवंगत राधे यादव का श्राद्धकर्म 13 को, जुटेंगे 5000 लोग, तैयारी शुरू…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर / Balram Panda : राजद के वरिष्ठ नेता दिवंगत राधे प्रसाद यादव का श्राद्धकर्म 13 सितंबर को L4-81, क्रॉस रोड नंबर- 2, एग्रीको स्थित राजद कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में 5000 लोग जुड़ेंगे, इसकी तैयारी शुरू हो गई हैl परिवारजनों एवं राधे यादव फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है.

राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि राजद के वरिष्ठ नेता राधे प्रसाद यादव जी का 1 सितंबर को निधन हो गया थाl 13 सितंबर को श्राद्धकर्म एवं कुटुंबभोज संध्या 6:00 बजे से आयोजित किया गया है. इस हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा हैl पुत्र सुनील कुमार यादव कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न करने में जुटे हुए हैं.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दिवंगत राधे यादव कोल्हान के सर्वमान्य नेता थेl इसलिए राजद सहित सभी राजनीतिक दलों सभी सामाजिक संगठनों सभी मजदूर संगठनों के प्रमुख लोगों को श्राद्धकर्म/ कुटुंबभोज हेतु शोक संदेश पत्र प्रेषित किया जा रहा हैl
टेंट हाउस, लाइट, कैटरर, ट्रैफिक कंट्रोल हेतु सिक्योरिटी गार्ड से वार्ता कर निर्देशित किया जा चुका है. कार्यक्रम में कई मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना है.

 

Leave a Comment