Advertisement

आदित्यपुर : कौन है यह मासूम? कुछ भी बताने में असमर्थ बच्चे की पहचान के लिए आदित्यपुर पुलिस ने मांगा जनसहयोग….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईएसआईसी अस्पताल के समीप एक लापता बच्चा मिला है, जो अपनी पहचान बताने में असमर्थ है, सूचना मिलने पर आदित्यपुर पुलिस बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर थाना लाई और उसकी पहचान तथा परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार बच्चे से नाम, पता अथवा परिवार के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ है. इतना ही नहीं, वह आसपास के लोगों की बातों को भी ठीक से समझ नहीं पा रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है.

Srinath

बच्चे को सुरक्षित रखा गया है तथा उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. इस बीच आदित्यपुर थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में किसी प्रकार की जानकारी रखता है, तो तत्काल थाना से संपर्क कर सूचना दें.

Advertisement

थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की ने कहा कि बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मानवीय संवेदना दिखाते हुए सहयोग करने की अपील की है, ताकि बच्चा जल्द से जल्द अपने परिजनों से मिल सके.

संपर्क नंबर : 94317 06535

प्रभारी ने कहा है कि एक छोटी-सी सूचना भी बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

ताजा खबरें

WhatsApp