होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र रोलाहातु पंचायत में पेसा कानून को लेकर हुई विशाल बैठक, ग्लैडसन डुंगडुंग हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र रोलाहातु पंचायत के गिलुवा स्कूल मैदान में मंगलवार को पेसा कानून को लेकर एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम मुंडा दुर्गा चरण मुंडा ने किया। बैठक में रोलाहातु पंचायत के सभी गांव मौजा से हजारों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी क्षेत्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने रोलाहातु पंचायत के ग्रामीणों को पेसा कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेसा कानून का उद्देश्य स्वशासन को बढ़ावा देना और पारंपरिक अधिकारों की रक्षा करना है। जमीन से संबंधित अधिकार,प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना। पेसा कानून,जो अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है,अभी भी कई राज्यों में पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है,और ग्रामीण इस पर चर्चा करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बैठकें आयोजित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेसा कानून के तहत आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के पारंपरिक अधिकारों और स्वशासन को सुरक्षित रखा जाता है।पेसा कानून के तहत ग्राम सभाओं को सशक्त और अधिक अधिकार संपन्न बनाया गया है,और वे गांव के विकास और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। पेसा कानून से ग्रामीणों को स्वशासन का अधिकार मिलेगा,जिससे वे अपने संसाधनों और मामलों का प्रबंधन खुद कर सकेंगे। इससे उन्हें ग्राम सभा के माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास, धन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर निर्णय लेने की शक्ति मिलेगी।

वहीं रोलाहातु पंचायत के मुखिया शास्त्री सांगा ने कहा कि इस कानून के लागू होने से बाहरी शक्तियों के दखल पर रोक लगेगी और ग्रामीण अपने पारंपरिक व्यवस्थाओं को मजबूत कर पाएंगे। यह कानून ग्राम सभा को सशक्त बनाता है,जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने की शक्ति मिलती है।ग्रामीण अपने स्थानीय स्वशासन को मजबूत कर सकते हैं और अपनी पारंपरिक व्यवस्थाओं को बचा सकते हैं।

ग्राम सभा अपने क्षेत्र में संसाधनों,जैसे कि खनिज और जंगल की जमीन, के प्रबंधन और उपयोग पर निर्णय ले सकेगी।कानून के तहत,ग्राम सभा अपने क्षेत्र में आने वाले धन के प्रबंधन और उपयोग पर निर्णय ले सकेगी।यह कानून बाहरी शक्तियों को गांव में हस्तक्षेप करने से रोकेगा और ग्रामीण अपने मामलों का प्रबंधन खुद कर पाएंगे।पेसा कानून के लागू होने से सभी को विकास की धारा से जुड़ने और समानता का अधिकार मिलेगा

बैठक में मुखिया शास्त्री सांगा ने कहा कि गिलुवा स्कूल मैदान के नाला में पुलिया निर्माण कार्य के लिए कई बार जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया है परंतु आज तक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ।जिससे बच्चों को विद्यालय आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोलाहातु पंचायत का सभी बैठक सरकारी कार्यक्रम गिलुवा स्कूल मैदान में ही आयोजित किया जाता है।जो नाला में में पुलिया निर्माण अति आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिवासी क्षेत्र सुरक्षा परिषद अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग, विनसाय मुंडा, प्रदीप खलखो, मुखिया शास्त्री सांगा, भोंज सांगा, लखीराम मुंडा, गोवरा मुंडा, दुर्गा चरण मुंडा, मुनीराम मुंडा, सोमा स्वांसी, नारायण सिंह मुंडा, मांगा नाग, कड़िया मुंडा, जीवन कंडीर, लेपनाथ मुंडा, मरियम सांगा, मेरी मुक्त, इंगा पुरती, अशोक मानकी समेत काफी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।

 

Leave a Comment