Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आंध्रा एसोसिएशन मिडिल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन मिडिल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक एजुकेशन एक्सटेंशन ऑफिसर, जमशेदपुर श्रीमती तेजेंद्र कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत से की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Dayal Builder
Srinath

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गणेश वंदना, पंजाबी नृत्य, तेलुगु नृत्य, कोलाटम, संबलपुरी नृत्य, सोशल मीडिया एक्ट, समूह नृत्य और एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के अध्यक्ष मेजर के. सत्यानारायण, महासचिव वाई. के. शर्मा एवं संयुक्त सचिव जी. सन्यासी राव ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।

प्रधानाचार्य विनय कुमार ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य अतिथि श्रीमती तेजेंद्र कौर ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष “ऑल राउंड बेस्ट बॉय” का पुरस्कार हेमंत ठाकुर को और “ऑल राउंड बेस्ट गर्ल” का पुरस्कार जेमा को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाचार्य विनय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp