Advertisement

DBMS कदमा हाई स्कूल का शानदार CBSE रिजल्ट: साइंस में सायर दत्ता ने 97.6% तो कॉमर्स में नंदिनी शर्मा ने 90.8% अंक किए हासिल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा कायम रखी है। स्कूल के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Advertisement
Advertisement

विज्ञान संकाय में छात्र सायर दत्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर सेजल कुमारी रहीं, जिन्होंने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि संजना पॉल ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Dayal Builder
Srinath

वहीं कॉमर्स संकाय में नंदिनी शर्मा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। चंचल अग्रवाल 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जपेश कुमार ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह सफलता का नया इतिहास रचेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp