होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बिरसानगर में भाजपा ने जरूरतमंदों के बीच किया 375 कंबलों का वितरण, दिनेश कुमार ने सेवा भाव को बताया पार्टी की मूल आत्मा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी बिरसानगर मंडल की ओर से शिवा बॉयज क्लब, बिरसानगर जोन नंबर–3 में जरूरतमंदों के बीच 375 कंबलों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने हेतु कंबल प्रदान किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना भाजपा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। आयोजन में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय बस्तिवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा पहल की सराहना की।

इस मौके पर नरेश प्रसाद सिंह, तापस कर्मकार, तापस कुमार दास, खोखन पाण्डेय, श्यामल राहा, अनुप पाण्डेय, मृणाल बनर्जी, सुदर्शन दास, ओंकार सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

 

Leave a Comment