होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विवेक विद्यालय में प्री-प्राइमरी बच्चों के साथ प्री मकर संक्रांति सेलिब्रेशन, पारंपरिक वेशभूषा और पतंगबाजी से गूंजा परिसर

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्री-प्राइमरी विभाग द्वारा प्री मकर संक्रांति सेलिब्रेशन का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मकर संक्रांति पर्व को मनाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति के अवसर पर पहने जाने वाले पारंपरिक परिधानों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाते हुए बच्चों ने दही-चूड़ा, तिलकुट, लाई और पीठा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं, पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें सभी बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।

पूरा विद्यालय परिसर खुशियों, रंगों और फसल कटाई के उल्लास से सराबोर दिखाई दिया। नन्हे बच्चों ने अपनी मासूम प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सजीव रूप में प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति का पर्व नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को मजबूत करता है और हमें अपनी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, समाज के सभी वर्गों और मीडिया बंधुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

 

Leave a Comment