Advertisement

पेशा अधिनियम को गांव-गांव तक पहुंचाएगी कांग्रेस: कोन्दो कुम्भकार

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहितकारी कानूनों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन खरसावां डाक बंगला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता खरसावां प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि (खूंटी लोकसभा) कोन्दो कुम्भकार ने की।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया है। पहले सत्र में पेशा अधिनियम (PESA Act), दूसरे सत्र में मनरेगा बचाओ अभियान, तीसरे सत्र में GPCC (ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी) की भूमिका, तथा चौथे सत्र में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

बैठक को संबोधित करते हुए कोन्दो कुम्भकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि पेशा अधिनियम जैसे आदिवासी एवं ग्राम स्वशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे, ताकि आम लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित मास्टर ट्रेनर प्रकाश कुमार एवं प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक जानकारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि BLA-2 प्रशिक्षण आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है।

बैठक में खरसावां प्रखंड कांग्रेस कमिटी के मंडल अध्यक्ष शंकर लोवादा एवं हरि महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष कहैंया लाल समाड़, प्रखंड महासचिव सौरव तांती, सूरज समाड़, आशीष बनर्जी, बुरुडीह पंचायत अध्यक्ष बुधराज दिग्गी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगबंधु महतो, समाजसेवी मंगल सिंह हांसदा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ताजा खबरें

WhatsApp