Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाला युगदर्शी दस्तावेज़ : नितीश कुशवाहा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष (2017–18) नितीश कुशवाहा ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी, सशक्त और राष्ट्रहितैषी नेतृत्व में प्रस्तुत यह केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक युगदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि गरीब, किसान, महिला और युवा—समाज के प्रत्येक वर्ग के आत्मसम्मान, आशा और आकांक्षाओं को सशक्त करने वाला एक स्पष्ट, संतुलित और दूरगामी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

Dayal Builder
Srinath

नितीश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास और आधारभूत संरचना को केंद्र में रखकर किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यह बजट युवाओं को नए अवसर, किसानों को मजबूती और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस आधार प्रदान करता है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। देश के गरीब वर्ग के लिए सुरक्षा, मध्यम वर्ग के लिए राहत और उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन इस बजट की प्रमुख विशेषताएँ हैं, जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होंगी।

भाजपा युवा मोर्चा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और यह बजट उसी सोच का प्रतिबिंब है। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को संतुलित रूप से संबोधित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला भी रखता है।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

ताजा खबरें

WhatsApp