Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

फेस्टिवा 2026: नेताजी सुभाष व मदन मोहन पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव दूसरे दिन भी रहा यादगार, 2000 विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने जीता दिल, उड़ान’ ने दी प्रतिभा को नई पहचान

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल एवं मदन मोहन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चौथे वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” का दूसरा दिन भी राजेंद्र विद्यालय के सभागार में पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बारीडीह, गोविंदपुर, कदमा एवं पोखारी शाखाओं के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी संस्था समूह के प्रधान एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात बच्चों ने गणेश वंदना, ICC वर्ल्ड कप थीम, रेट्रो, सांस्कृतिक, क्षेत्रीय, बॉलीवुड एवं देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र वह प्रस्तुति रही, जिसमें बच्चों ने विज्ञान और प्रकृति के अद्भुत तालमेल को मंच पर जीवंत किया। अग्नि, वायु, जल, आकाश और प्रकृति के रूप में सजे बच्चों की प्रस्तुति ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान चारों शाखाओं में अकादमिक उपलब्धि और शत-प्रतिशत उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके ही अभिभावकों के हाथों पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अनूठी पहल की अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

इस अवसर पर कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल ने अपने 30 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे कर लिए हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और अभिभावकों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हीं के हाथों बच्चों को सम्मानित करवाया, जिससे पूरे सभागार में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस वर्ष से शुरू किए गए विशेष पुरस्कार “उड़ान” ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच और प्रोत्साहन देना है। “उड़ान” के अंतर्गत दूसरे दिन पोखारी शाखा को 14, कदमा शाखा को 5 एवं बारीडीह शाखा को 1 पदक प्राप्त हुआ। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मदन मोहन सिंह ने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर “उड़ान” पुरस्कार प्रदान किया, जिससे इस पुरस्कार का शाब्दिक अर्थ भी जीवंत हो उठा। इस भावुक क्षण पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। अभिभावकों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिभावकों की जिम्मेदारियां भी साझा होती हैं।

“उड़ान” के अंतर्गत ओवरऑल विजेता पोखारी शाखा रही, जबकि रनर-अप ट्रॉफी मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर को प्रदान की गई।

वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” का दूसरा दिन सांस्कृतिक रंग, भावनात्मक क्षणों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के साथ एक यादगार अनुभव बन गया।

ताजा खबरें

WhatsApp