Advertisement

थर्ड मार्च की तैयारियों में जुटी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, जेएन टाटा की प्रतिमा अनावरण और महा रक्तदान शिविर पर हुई अहम बैठक

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। आगामी 3 मार्च को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जेएन टाटा साहब की प्रतिमा के अनावरण तथा निर्धारित महा रक्तदान शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसे पदाधिकारियों ने संतोषजनक बताया। गहन विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार को तेज किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

रक्तदान के लिए कर्मचारियों और शहरवासियों को किया जा रहा जागरूक

Advertisement

बैठक में बताया गया कि शहर के नागरिकों एवं कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रेषित कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही शहर के गणमान्य व्यक्तियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।

अध्यक्ष और महामंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने बैठक के दौरान तमाम तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थर्ड मार्च का कार्यक्रम यूनियन और जमशेदपुर शहर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, इसलिए किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

यूनियन परिसर में पहली बार होगा जेएन टाटा की प्रतिमा का अनावरण

गौरतलब है कि यह पहला अवसर होगा, जब टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में जेएन टाटा साहब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। इसी को लेकर यूनियन स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp