होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे, हर घर पानी पहुंचाएंगे: सुधा गुप्ता; बन्ना गुप्ता ने कारपेट छाप पर मांगा वोट

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर : मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए कालिकानगर, पोस्ट ऑफिस रोड, शंकोसाई रिफ्यूजी कॉलोनी रोड नंबर-2, उलीडीह पंडित लाइन, आशियाना आनंद तारा और सुंदरवन फेज-1 में पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कारपेट छाप पर मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।

सुधा गुप्ता ने कहा कि उनका संकल्प मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट को स्थायी रूप से समाप्त किया जाएगा और हर घर तक पानी पहुंचाने की ठोस व्यवस्था की जाएगी। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि कोई भी घर पानी से वंचित न रहे।

पानी और बुनियादी सुविधाएं मुख्य मुद्दा

पदयात्रा के दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। सड़क, जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद पानी की समस्या का जड़ से समाधान उनका पहला लक्ष्य होगा।

बन्ना गुप्ता ने किया समर्थन

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रचार अभियान में भाग लेते हुए कारपेट छाप पर मतदान की अपील की। बस्तीवासियों ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का परिणाम हैं।

सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से 23 फरवरी को अपने-अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान, क्रम संख्या 11 पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन मिला तो मानगो के विकास को नई दिशा और गति दी जाएगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने समर्थन देने का आश्वासन दिया। मानगो मेयर चुनाव में पानी और बुनियादी ढांचा प्रमुख चुनावी मुद्दे के रूप में उभर रहे हैं।

 

Leave a Comment