होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

बारीडीह मंडल में 56 लाख की योजनाओं का उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू ने मंदिर, नाली व पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरुआत

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह मंडल में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत कुल 56 लाख रुपये की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप और अधिक सुदृढ़ व आकर्षक होगा।

Provider 1 Provider 2

गुरुवार को जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें 10 नंबर बस्ती, टिनप्लेट स्थित मुखी समाज के पूजा स्थल का जीर्णोद्धार, बारीडीह बस्ती के लोहिया पथ में नाली निर्माण, सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल पर कंटीले तार (फेंसिंग) का अधिष्ठापन तथा परिसर में शौचालय निर्माण शामिल है।

इसके अतिरिक्त सूर्य मंदिर परिसर स्थित चिल्ड्रन पार्क में झूले एवं फाउंटेन का मरम्मतीकरण, शंख मैदान का सौंदर्यीकरण और मैदान में घास रोपण का कार्य भी संपन्न कराया गया है।

Provider 1 Provider 2

बुनियादी ढांचे के साथ धार्मिक स्थलों का भी विकास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी ढांचे के साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का सुदृढ़ीकरण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बारीडीह मंडल सहित पूरे पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।

स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र का स्वरूप बेहतर होगा और आम लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बारीडीह क्षेत्र और अधिक व्यवस्थित रूप में विकसित होगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, अमित अग्रवाल, कंचन दत्ता, पंकज प्रिय, विजय साहू, ओम पोद्दार, अनिकेत रॉय, रामु राव, कुमार आशुतोष, विष्णु गुप्ता, मीरा झा, नीलम देवी, मधु शर्मा, सरस्वती देवी, रौशन झा, सतीश सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment