होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जुगसलाई में 28 लाख की 3 योजनाओं का शिलान्यास, विधायक मंगल कालिंदी ने बर्मामाइन्स कैरेज कॉलोनी में शुरू कराया नाली निर्माण

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइन्स कैरेज कॉलोनी में 28 लाख रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का शुक्रवार को विधायक मंगल कालिंदी ने शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत विभिन्न मोहल्लों में नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।

इन तीन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

पहली योजना:
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बर्मामाइन्स कैरेज कॉलोनी केला बगान क्षेत्र में गोपाल मुंडा के घर से डिपेर मुखी के घर तक, अशोक यादव के घर से विजय शर्मा के घर तक, चाँद के घर से फेंकनी के घर होते हुए राम आश्रम तक तथा गोपाल लोहार के घर से रमेश के घर होते हुए संजय पाण्डेय के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

दूसरी योजना:
कैरेज कॉलोनी दुकान लाइन में जितेन रजक के घर से देव कुमार के घर तक एवं मुकेश दुकान से पिकी देवी के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

तीसरी योजना:
हरिजन बस्ती क्षेत्र में फेकु मुाबी के घर से डिपेट मुखी के घर तक तथा शिवगंशन मुखी के घर से आजाद बाबा के घर तक नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत

मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि विधायक मद के अलावा सरकार के विभिन्न विकास मदों से क्षेत्र में लगातार जनोपयोगी कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी विकास योजनाएं जारी रहेंगी। 

 

Leave a Comment