होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा, महिला विद्यालय और पिंक टॉयलेट बनाने का वादा; छड़ी छाप पर मांगा वोट

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने संकोशाई, रामनगर, बागान तुडियां बेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने महिला विद्यालय की स्थापना, सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण, बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाली निर्माण तथा बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने का वादा किया।

महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि महिलाएं सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि मानगो के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे वोट क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न छड़ी छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

मानगो नगर निगम चुनाव में महिला सुरक्षा, जल निकासी और जलापूर्ति जैसे मुद्दे प्रमुख चुनावी विषय बनकर उभर रहे हैं।

 

Leave a Comment