होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सियाडीह में हॉकी प्रतियोगिता, पुलिस-जन सहयोग से 6 टीमों ने दिखाया दम

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के सियाडीह स्कूल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुचाई थाना और दलभंगा ओपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना था।

प्रतियोगिता में आतरा, नीमडीह, गिरुपानी, कोर्रा, सियाडीह और चिरुबेडा सहित कुल 6 टीमों ने भाग लिया। स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच के उपरांत खिलाड़ियों को खेल किट और जर्सी वितरित की गई, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम में रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा और दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की और उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि हॉकी खेल देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जो अनुशासन, एकता और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। वहीं थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि सरकार सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा देती हैं और समाज में सौहार्द का वातावरण बनाती हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की सशक्त पहल बताया। कार्यक्रम में चंद्र मोहन मुंडा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment