जनसंवाद, घाटशिला/जमशेदपुर। घाटशिला स्थित Sona Devi University के एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी में भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले Mahadev Lal Schroff की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य सुधांशु शांडिल्य ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में एम.एल. श्रॉफ के जीवन, उनके शैक्षणिक योगदान और भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रॉफ ने भारतीय फार्मेसी शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने में ऐतिहासिक योगदान दिया।
विभागाध्यक्ष राहुल कुमार शॉ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एम.एल. श्रॉफ के आदर्श आज भी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्यों को आगे बढ़ाना और गुणवत्ता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर किशोर कुमार महाकुर और उमा महतो ने भी एम.एल. श्रॉफ के कार्यों और फार्मेसी शिक्षा में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान और गुणवत्ता आधारित शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं हर्षा वर्मा और सफीनाज तैयबा ने छात्रों को संदेश दिया कि वे एम.एल. श्रॉफ के आदर्शों को अपनाकर फार्मेसी के क्षेत्र में नैतिकता, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्थापन में लैब सहायक प्रतीक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने एम.एल. श्रॉफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
















