होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर नगर निगम में उपमहापौर की कुर्सी को लेकर तेज हुआ सियासी घमासान, पार्षदों की गोलबंदी और जोड़-तोड़ से गरमाई पूरी निगम की राजनीति…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम में उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा अब चरम पर पहुंच गया है। मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल और भी तेज होती जा रही है. नगर निगम की पूरी राजनीति इन दिनों उपमहापौर की कुर्सी के इर्द-गिर्द सिमट गई है और सत्ता समीकरण साधने के लिए अंदरखाने जोरदार कवायद जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार कई बड़े राजनीतिक दिग्गज पार्षदों के घर-घर पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए है. पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, वहीं बंद कमरों में बैठकों और रणनीतियों का दौर भी तेज हो गया है. पार्षदों की गोलबंदी और समर्थन को लेकर चल रही खींचतान ने निगम की सियासत को पूरी तरह गर्मा दिया है.

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेजी से फैल रही है कि स्वर्गीय राजमणि देवी के बड़े पुत्र की धर्मपत्नी अर्चना सिंह उपमहापौर की दौड़ में मजबूत दावेदार के रूप में उभरती दिखाई दे रही हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अलग-अलग खेमों में समर्थन जुटाने की जद्दोजहद ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प और कांटे का बना दिया है.

नगर निगम के भीतर चल रही इस सियासी उठापटक के बीच अब सबकी निगाहें पार्षदों के अंतिम रुख पर टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पार्षदों का बहुमत किसके साथ जाता है और उपमहापौर की कुर्सी पर किसके सिर सियासत का ताज सजता है.

 

Leave a Comment