होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई के तोडांगडीह जामदा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: मुंडादेव को हराकर बडाबांबो टीम बनी चैंपियन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड क्षेत्र के तोडांगडीह जामदा क्रिकेट मैदान में एसएससी क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी Rudra Pratap Mahato ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता के मैच शुरू हुए, जिनमें दर्शकों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बडाबांबो और मुंडादेव की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंडादेव की टीम ने 6 ओवर में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बडाबांबो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर 2 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में विजेता बनी बडाबांबो टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता मुंडादेव टीम को 10 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रही बड़गांव टीम को 6 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी रुद्र प्रताप महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। क्रिकेट जैसे खेल न केवल शरीर को फिट रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में तिलक प्रसाद महतो, संजीव महतो, अनुराग महतो, सुनील महतो, राज महतो, राकेश महतो, रोशन महतो, सावन महतो, नंदू महतो, शंभू महतो, मनीष महतो, अक्षय महतो, विकास महतो, सूरज महतो, दिनेश महतो समेत कई ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment