Advertisement

मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, सामाजिक कार्यों की दी जानकारी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, रांची/जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

Advertisement
Advertisement

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन द्वारा समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें आमंत्रित भी किया।

Dayal Builder
Srinath

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मेलन के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव Vinod Jain की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष Mukesh Mittal, महासचिव Pradeep Mishra, संयुक्त महासचिव Akash Shah, सचिव Mahesh Chapolia सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा।

ताजा खबरें

WhatsApp