Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल का वृक्षारोपण अभियान, बिष्टुपुर में लगाए गए 500 पौधे

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा शहर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिष्टुपुर स्थित एन रोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान करीब 500 पौधे लगाए गए, जिनमें बकुल, करंज, नीम, अर्जुन, जामुन, कदंब, गुलमोहर, आम और सीता अशोक जैसे पौधे शामिल हैं। इन पौधों का चयन उनकी तेज वृद्धि क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार तेजी से हो सके।

Advertisement

इस अभियान में 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रणय सिन्हा (चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील) और अतुल कुमार भटनागर (प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूआईएसएल) भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा कॉम्बी मिल क्षेत्र में हॉर्टिकल्चर सर्विसेज टीम द्वारा समानांतर रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 200 पुष्पीय पौधे लगाए गए।

यह पहल टाटा स्टील यूआईएसएल की पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और शहरी क्षेत्र में पेड़ों की संख्या बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement