Advertisement

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नई कुलपति डॉ. इला कुमार ने संभाला पदभार, छात्राओं ने किया भव्य स्वागत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नई कुलपति के रूप में प्रो. डॉ. इला कुमार ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

छात्राओं ने झारखंड की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति और एनएसएस क्लैपिंग के माध्यम से कुलपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई और नई कुलपति डॉ. इला कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. किश्वर आरा ने सभी का स्वागत करते हुए पूर्व कुलपति के कार्यों की सराहना की।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. डॉ. इला कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पूर्व में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में और आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि स्टाफ की कमी एक चुनौती है, लेकिन सकारात्मक माहौल में कार्य करते हुए इसे दूर किया जाएगा।

वहीं पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है और उन्होंने इसे एक बच्चे की तरह विकसित होते देखा है। उन्होंने टीम वर्क को सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रह्मण्यन, वित्त पदाधिकारी डॉ. जावेद अहमद, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और नई कुलपति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान डॉ. सनातन दीप द्वारा गजल प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp