Advertisement

विवेक विद्यालय छोटा गोविंदपुर में नए सत्र से पहले हवन, छात्रों ने मांगी सफलता की कामना

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व बुधवार को हवन पूजन का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

हवन के दौरान सभी ने पूरे श्रद्धा भाव से हवन कुंड में आहुति दी और अपने उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं सफल पठन-पाठन के लिए मंगलकामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हवन के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भजन कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Advertisement

विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने कहा कि हर वर्ष नए सत्र के प्रारंभ से पहले हवन का आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना सफलता संभव नहीं है और वर्तमान समय में पाश्चात्य प्रभाव के कारण नई पीढ़ी अपनी जड़ों से दूर होती जा रही है।

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अध्यात्म से जोड़ें, जिससे उनका समग्र विकास हो सके। साथ ही विद्यार्थियों को नए सत्र में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp