होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : रामनवमी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान, आदित्यपुर में सड़कों पर उतरा प्रशासन, फ्लैग मार्च के बीच थाना प्रभारी ने कहा, हुड़दंगियों को नहीं बख्शेंगे, शांति भंग की तो होगी सीधी कार्रवाई…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला / Balram Panda : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. गुरुवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आमजन से पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई.

फ्लैग मार्च आदित्यपुर थाना परिसर से शुरू होकर दींदली मार्केट, मुस्लिम बस्ती, एस-टाइप, आशियाना, मांझी टोला, सेंट्रल पब्लिक स्कूल और आकाशवाणी होते हुए पुनः थाना पहुंचकर समाप्त हुआ. मार्च के दौरान पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती और लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया.

थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं.

उन्होंने यह भी बताया कि रामनवमी के दौरान क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोग सुरक्षित माहौल में पर्व का आनंद ले सकें.

 

Related Post

Leave a Comment