Advertisement

कुचाई में पंचायत समिति की बैठक, सीएससी में अल्ट्रासाउंड सुविधा और एनपीए खातों के सेटलमेंट पर जोर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ साधुचरण देवगम, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

Srinath

इसे भी पढ़ें: 15 दिनों के अध्ययन यात्रा से लौटते ही पेयजल की समास्या को लेकर जोजोबाटा गांव पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, दो सप्ताह में चापाकल लगाकर पेयजल समस्या दूर करने का भरोसा

Advertisement

बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा बैंक में एनपीए खाताधारकों को जागरूक कर सेटलमेंट कराने की अपील की गई।

छोटासेगोई पंचायत के किताकुटी गांव में झुके हुए बिजली तारों को लेकर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए तत्काल समाधान किया जाए। वहीं गोमियाडीह और रोलाहातु पंचायत में चल रहे विद्युत कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़ें: रेंगोगोडा के आदिवासी टोला तक पहली बार बनी सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

बैठक में जनगणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। साथ ही मनरेगा एवं बागवानी योजनाओं के तहत लीची के पौधों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

आवास योजनाओं में तेजी लाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने का आग्रह किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से बचाव के लिए सभी पंचायतों में चापाकलों की मरम्मत कराने की बात कही गई।

बैठक में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में उपप्रमुख सुखदेव सरदार, बीपीओ रेशमी लामाय, बीपीएम रमेश द्विवेदी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी शंकर कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम नारायण, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनुस हेंब्रम, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नीरज कुमार गुप्ता, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निर्मल लाकड़ा, सहायक अभियंता गणेश चंद्र महतो सहित पंचायत समिति सदस्य चांदमनी मुंडा, सोनामनी मुंडा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp