Advertisement

जमशेदपुर : सनातन शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भरत सिंह को बनाया राष्ट्रीय सह प्रभारी, गोपाल राय ने जताया भरोसा….

By Balram Panda

Updated on:

जमशेदपुर / Balram Panda: अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान को देखते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह को पदोन्नति देते हुए “राष्ट्रीय सह प्रभारी, संपूर्ण भारत” की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement
Advertisement

संगठन की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि भरत सिंह ने लंबे समय से सनातन समाज, राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है, उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क एवं हिंदू समाज को एकजुट करने की कार्यशैली को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है.

Srinath

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देश में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है, उन्होंने विश्वास जताया कि भरत सिंह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान को और मजबूती प्रदान करेंगे.

Advertisement

नवनियुक्त राष्ट्रीय सह प्रभारी भरत सिंह ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा, उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करना है, जिसके लिए देशभर में कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा.

संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने भरत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

ताजा खबरें

WhatsApp