Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

लखनऊ : 21 देशों की मौजूदगी में गूंजा सनातन का संकल्प, लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का महासम्मेलन संपन्न; सम्मानित हुईं धर्म-सामाजिक क्षेत्र की विभूतियां…

By Balram Panda

Published on:

 

 

लखनऊ / Balram Panda : लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ.

Advertisement
Advertisement

21 देशों से पहुंचे प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया, देश-विदेश से आए संत-महात्माओं, विद्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हजारों सनातन प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Dayal Builder
Srinath

महासम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया, पूरे परिसर में जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और धर्ममय बना रहा. समारोह में धर्म और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को भारतीय सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

Advertisement

परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि दुनिया भर के हिंदुओं को एक मंच पर लाना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय ने देश-विदेश से पहुंचे सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया.

वही, राष्ट्रीय सह प्रभारी भरत सिंह ने कहा कि यह महासम्मेलन सनातन एकता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने बताया कि 21 देशों से आए प्रतिनिधियों ने भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए इसे विश्व स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री हर चरण सिंह उर्फ राजा ने युवाओं से सनातन मूल्यों के साथ राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया, धर्म, संस्कृति और राष्ट्र रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ महासम्मेलन का समापन हुआ.

ताजा खबरें

WhatsApp