Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर में दुर्गोत्सव का शंखनाद, वार्ड 25 की पार्षद उत्तरा प्रधान ने दो पूजा पंडालों का किया भव्य उद्घाटन…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: शारदीय नवरात्र के अवसर पर आदित्यपुर में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है, विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना और उत्सव की तैयारियों के बीच श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है, इसी कड़ी में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 की पार्षद उत्तरा प्रधान ने मोहन नगर नेपाली बस्ती और आरआईटी चावला मोड़ पानी टंकी स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

मोहन नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेपाली बस्ती के पूजा पंडाल का उद्घाटन पार्षद उत्तरा प्रधान ने गोकुल मंडल, राजा भैया और बस्ती की महिलाओं सहित स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किया, इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों और बस्तीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला. वहीं, आरआईटी चावला मोड़ पानी टंकी स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान के साथ नेपाली संघ के सदस्य एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Advertisement

इस मौके पर वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है, उन्होंने सभी पूजा समितियों एवं क्षेत्रवासियों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

दोनों पूजा पंडालों के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव का उत्साह और बढ़ गया है, श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उत्साहित हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp