Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में दुर्गा पूजा की धूम, समाजसेवी सागर लोहार और तरुण सरदार ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

By Balram Panda

Published on:

 

 

जमशेदपुर / Balram Panda : आस्था, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के बीच बागबेड़ा सीपी टोला में श्री श्री शिव शीतला माता दुर्गा पूजा समिति के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर समाजसेवी सागर लोहार की मौजूदगी रही, जबकि पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक के छोटे भाई तरुण सरदार भी शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान समाजसेवी सागर लोहार ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने मां से प्रार्थना की कि हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे, समाज में भाईचारा मजबूत हो और क्षेत्र निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े, सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों में उनकी सहभागिता ने धार्मिक आस्था के साथ सामुदायिक एकजुटता का संदेश दिया.

Advertisement

वहीं, तरुण सरदार ने भी मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी ने कार्यक्रम में जनसहभागिता को प्रमुखता दी. मौके पर मुकुल महतो, अमनजोत सिंह, राहुल प्रजापति, अशोक कुमार पांडेय, सुमन सिंह, चिंटू सिंह, संटू कर्मकार, गोपाल पुष्टि, फतेह लोहार, अजय सिंह और अमित विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

मां दुर्गा के जयघोष के बीच संपन्न इस उद्घाटन समारोह ने आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया.

ताजा खबरें

WhatsApp