होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 22 छात्रों को सीएट टायर्स में कैंपस प्लेसमेंट, गुजरात प्लांट में होगी नियुक्ति

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 22 छात्रों का एक साथ कैंपस प्लेसमेंट CEAT Tyres में हुआ है। चयनित सभी छात्र डिप्लोमा इंजीनियरिंग के हैं, जिन्हें कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट के लिए नियुक्ति मिली है।

यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रणाली का स्पष्ट प्रमाण मानी जा रही है। चयनित छात्र सत्र 2023–2026 के हैं और इनमें डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थी शामिल हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित छात्रों में अंशु दास, अपर्णा महतो, अविनाश गोप, चम्पक मंडल, फिबेंदु महतो, हिमेश थापा, इमरान फरहत, जीत महतो, कौशिक मंडल, निलेश मंडल, पूजा कुमारी, राहुल दास, राजू कुमार, राजू साहू, रमेश कैबार्ता, रोहित गिरी, सार्थ दास और राजा प्रमाणिक शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अक्षिता सहाय, करण कुमार यादव, नंदिता दास और सौभिक घोष का चयन हुआ है।

इस अवसर पर प्लेसमेंट डायरेक्टर सुभोदीप भद्रा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत के साथ-साथ विश्वविद्यालय के मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क और उद्योगों से बेहतर संबंधों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नियमित प्रशिक्षण सत्र, मॉक इंटरव्यू और तकनीकी व सॉफ्ट स्किल्स वर्कशॉप्स छात्रों को कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो और कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. एन. सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही संकाय सदस्यों और प्लेसमेंट टीम के प्रयासों की सराहना की गई।

इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों में भी उत्साह का माहौल है और वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

 

Leave a Comment