Advertisement

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों को डालमिया सीमेंट में प्लेसमेंट, 6 लाख पैकेज पर मिली नौकरी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉर्पोरेट क्षेत्र में सफलता हासिल की है। देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी डालमिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से विश्वविद्यालय के दो मेधावी छात्रों का चयन किया है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा 6 लाख रुपये वार्षिक के आकर्षक पैकेज पर कोलकाता में ‘सेल्स ट्रेनी’ के पद पर नियुक्ति दी गई है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, कौशल और विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है।

Advertisement

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि डालमिया सीमेंट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि विश्वविद्यालय के छात्र बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वहीं कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि सेल्स और मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय की रीढ़ होती है। छात्रों का इस क्षेत्र में चयन उनकी नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोलकाता जैसे बड़े बाजार में काम करना छात्रों के करियर के लिए मजबूत आधार साबित होगा।

कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के कई चरण शामिल थे, जिन्हें सफलतापूर्वक पार करते हुए छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के बाद विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में खुशी का माहौल है और शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी है।

ताजा खबरें

WhatsApp