Advertisement

जेवियर पब्लिक स्कूल, छोटा गोविंदपुर में नए सत्र की शुरुआत, तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। विद्यालय परिसर में बच्चों के स्वागत को लेकर विशेष तैयारी की गई थी।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

नए सत्र के पहले दिन शिक्षिकाओं द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, वहीं बच्चों के लिए आकर्षक सेल्फी स्टैंड भी लगाए गए थे। इन व्यवस्थाओं के बीच बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisement

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे संस्कार, नियमित पढ़ाई, समय के सदुपयोग और अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए सत्र की सफल शुरुआत की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp