Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी बैठक संपन्न, उपचुनाव के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी बैठक मंगलवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महामंत्री आरके सिंह द्वारा विषय प्रवेश से हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री, यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह समेत सभी पदाधिकारी और कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान हाल ही में हुए वेतन समझौते की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसे सदस्यों ने ऐतिहासिक और मजदूर हित में बताया।

Advertisement

कमेटी बैठक में यूनियन के तीन रिक्त पदों—एक कमेटी मेंबर और दो पदाधिकारियों—पर निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चुनाव पदाधिकारी सहित पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया। समिति में चिदानंद खंडई को चुनाव पदाधिकारी, जबकि दुर्गेश कुमार, टोटन बनर्जी, धनंजय मिश्रा और गौरव कुमार को सदस्य बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ग्रेड रिवीजन से संबंधित मुद्दों को प्रबंधन के साथ समन्वय कर समय पर पूरा कराया गया। उन्होंने यूनियन के फैंस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यूनियन की उपलब्धियां बेहतर तालमेल और एकजुटता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान, प्रतिमा स्थापना और वेतन समझौते जैसी उपलब्धियां मजदूरों के सहयोग से ही संभव हो सकी हैं।

वहीं सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि यूनियन नेतृत्व ने इस बार “काम का उचित दाम” दिलाने का उदाहरण प्रस्तुत किया है और भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए समर्थन का आश्वासन दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ताजा खबरें

WhatsApp