होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर : चिलचिलाती धूप में वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई मैदान में, खराब नलों की मरम्मत अभियान तेज…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम के वार्ड संख्या 12 में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद मोतीलाल बिसुई लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जहां आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं पार्षद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.

Provider 1 Provider 2

नगर निगम की ओर से भेजे गए मिस्त्रियों के साथ खड़े होकर पार्षद बिसुई वार्ड में खराब पड़े नलों की मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करा रहे हैं. जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पूरे वार्ड में अभियान चलाकर खराब नलों को दुरुस्त कराने की पहल की है. स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस सक्रियता और जमीनी जुड़ाव की सराहना की है. वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद खुद मौके पर रहकर काम करा रहे हैं, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गति दोनों बनी हुई है.

Provider 1 Provider 2

पार्षद मोतीलाल बिसुई ने कहा कि वार्ड की जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और जलापूर्ति से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment