होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई 10वीं में दबदबा कायम, 100% रिजल्ट के साथ लहराया परचम

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के छात्रों ने न केवल उत्तीर्णता में बल्कि उत्कृष्ट अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न शाखाओं के टॉपर्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का परचम लहराया।

राखा माइंस शाखा में अंजलि तिवारी ने 92.60% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं रानी कुमारी 90.20% के साथ द्वितीय और दिया गोपे 88.60% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं ।

पोटका/पोखारी शाखा में दीपा प्रमाणिक ने 92.80% अंक लाकर टॉप किया, जबकि वेदांत कौशिक 89% और दर्श राज चौषा 88.40% अंक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।

वहीं हल्दीपोखर शाखा में विजय दीक्षित ने 94.6% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानव रंजन मिश्रा 90.2% और आंचल गुप्ता 86.6% के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।

शाखावार टॉपर्स की सूची:

1. हल्दीपोखर शाखा

हल्दीपोखर शाखा में विजय दीक्षित ने 94.6% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है । अन्य टॉपर्स निम्नलिखित हैं:

द्वितीय स्थान: मानव रंजन मिश्रा (90.2%)

तृतीय स्थान: आंचल गुप्ता (86.6%)

चतुर्थ स्थान: अभिषेक कुमार सिन्हा (85%)

पंचम स्थान: प्रथम कुमार प्रमाणिक (84.4%)

2. पोखारी शाखा

पोखारी शाखा में दीपा प्रमाणिक ने 92.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है । प्रमुख टॉपर्स की सूची:

द्वितीय स्थान: वेदांत कौशिक (89%)

तृतीय स्थान: दर्श राज चौसा (88.40%)

चतुर्थ स्थान: श्रेया घोष (88.20%)

पंचम स्थान: आशीष राज (87.20%)

3. राखामाइंस शाखा

राखामाइंस शाखा से अंजलि तिवारी ने 92.60% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । यहाँ के अन्य प्रमुख छात्र रहे:

द्वितीय स्थान: रानी कुमारी (90.20%)

तृतीय स्थान: दीया गोप (88.60%)

चतुर्थ स्थान: सिमरन कुमारी (87%)

पंचम स्थान: शिवम कुमार (84.40%)

इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल के सचिव मदन मोहन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

श्री सिंह ने स्कूल के सभी शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को बेहतर तैयारी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

 

Leave a Comment