होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

ईस्ट ज़ोन पिकल बॉल चैंपियनशिप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
03 (29)
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। रांची के खेलगांव में आयोजित 4th ईस्ट ज़ोन पिकल बॉल चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विशेष रूप से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। बिगिनर पुरुष एकल वर्ग में विश्वविद्यालय के छात्र रवि कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं बिगिनर महिला एकल वर्ग में मुस्कान कुमारी यादव ने भी सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बिगिनर पुरुष युगल वर्ग में रवि कुमार और मयंक आदर्श की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा एडवांस मिक्स्ड डबल्स में रवि कुमार और मुस्कान कुमारी यादव की जोड़ी सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही।

वहीं जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की पूर्णिमा प्रमाणिक और स्नेहा कुमारी की जोड़ी ने बिगिनर महिला युगल वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। साथ ही श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सौमन घोष और बिजू मंडल ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिगिनर पुरुष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई।

टीम के कोच एवं श्रीनाथ बीएड कॉलेज के सहायक प्राध्यापक सूर्यजीत सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।

वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और संस्थान के खेल प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment