होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के 4 प्रशिक्षुओं को मिला बड़ा अवसर, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ चयन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

Provider 1 Provider 2

चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम शामिल हैं। सभी प्रशिक्षुओं ने अपनी मेहनत, तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षण के दम पर यह सफलता हासिल की है।

संस्थान ने जताई खुशी

Provider 1 Provider 2

संस्थान प्रबंधन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से कहा गया कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन और उद्योग आधारित प्रशिक्षण का परिणाम है।

प्रबंधन ने कहा कि आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर वर्षों से विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करता रहा है और यह चयन संस्थान की विश्वसनीयता को और मजबूत करता है।

कंपनी का भी जताया आभार

संस्थान ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने प्रशिक्षुओं को अपने यहां करियर शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को रोजगारोन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योगों के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य जारी रहेगा।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment