Advertisement

जेएमएम के न्याय उलगुलान रैली को लेकर खरसावां झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पार्टी कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई.बैठक में आगामी 21 अप्रैल को रांची में न्याय उलगुलान रैली को सफल बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक दशरथ गागराई ने भाजपा की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है।

Advertisement
Advertisement

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झुठे केस में साजिश के तहत फंसा कर जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल जंगल जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी। विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के इस्तेमाल और गलत आरोपों में उन्हें बदनाम करने की रणनीति को देश अच्छी तरह समझ चुका है।  लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को गलत आरोपों में जेल में डाला गया है। सारा षड्यंत्र भाजपा का है।आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने के उद्देश्य से संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग हुआ इससे जनता में आक्रोश से गुस्सा आने वाले चुनाव में दिखेगा। इंडिया महागठबंधन न्याय उलगुलान में खरसावां विधानसभा से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, जिला संयुक्त सचिव करम सिंह मुंडा, धनु मुखी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, भरत सिंह मुंडा, अरूण जामुदा, रजनी बानरा, दुर्गा चरण पाडिया समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp