Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम में टेंडर के खेल में कमीशन खोरी का नगर विकास सचिव से शिकायत, टेंडर में मैनेज और एक्सटेंशन के गंदे खेल को रोक लगाने का किया मांग….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम में वर्ष 2021 से ही जमकर टेंडर मैनेज कर कमीशन खोरी का खेल खेला जा रहा है. नगर निगम प्रबंधन द्वारा गलत तरीके से सफाई कार्य का एक्सटेंशन एक ही संवेदक को विगत 2021 से देकर फायदा पहुंचाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

इस संबंध में एक आरटीआई कार्यकर्ता रविन्द्र घोष ने जब आरटीआई के माध्यम से इस संबंध में सवाल पूछा था तब नगर निगम प्रबंधन ने अपने जवाब में गोल मटोल जवाब देते हुए आरटीआई कार्यकर्ता को छठ के बाद टेंडर निकालने की जानकारी दी थी. लेकिन नगर निगम के सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार नगर निगम प्रबंधन अब तीसरी बार फिर 2021 से एक्सटेंशन पर काम कर रहे संवेदक को ही टेंडर देने की तैयारी कर रही है. इस बात से यहां के दूसरे कई संवेदकों में नगर निगम प्रबंधन कार्यशैली को लेकर जबतदस्त नाराजगी चल रही है. बता दें कि आदित्यपुर को छोड़ अन्य निकायों में हर वर्ष साफ सफाई कार्य का फ्रेश टेंडर कर संवेदक बहाल किये जा रहे हैं लेकिन यहां वर्ष 2021-22 में निकाले गए टेंडर जिसका एनआईटी संख्या 04/21-22 पर ही एक्सटेंशन पर एक्सटेंशन देकर एक ही संवेदक को फायदा पहुंचाकर कमीशनखोरी का गंदा खेल जारी है.

Advertisement

 

इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता ने अब नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शिकायत भी कर दी है और नगर निगम आदित्यपुर में टेंडर के खेल में जारी मैनेज और एक्सटेंशन के गंदे खेल को रोक लगाने की मांग की है ताकि नगर निगम में पारदर्शिता बनी रहे और दूसरे संवेदकों को नगर निगम की कार्यशैली से नाराजगी न हो सके.

ताजा खबरें

WhatsApp