Advertisement

आदित्यपुर : इमली चौक कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह, झामुमो की युवा टीम को मिला नया कप्तान, भुगलु सोरेन के नेतृत्व से संगठन को नई उम्मीद…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन को झामुमो का नया युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस मौके पर इमली चौक स्थित झामुमो कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.

Advertisement
Advertisement

झामुमो नेता राजेश मंडल ने नए युवा जिलाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और संगठन में नई ऊर्जा और दिशा देने की उम्मीद जताई. कार्यक्रम में वरिष्ठ झामुमो नेता शेख हसैन, युवा नेता अमित कुमार सिन्हा, गुरमीत सिंह और जिला कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भुगलु सोरेन जैसे जुझारू और जमीनी नेता की नियुक्ति से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी.युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से काम करने का संकल्प लिया.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp