होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर : एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन मोड में आ गई. घटना के मुताबिक वादिनी जमशेदपुर से आदित्यपुर लौट रही थी, तभी नया पुल पार करते ही बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. पीड़िता के लिखित आवेदन पर आदित्यपुर थाना कांड सं. 344/25, धारा 304(2) बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज किया गया.

Provider 1 Provider 2

जहां मामले को संज्ञान में लेते हुए आदित्यपुर थाना की विशेष टीम ने तेज़ और संगठित कार्रवाई शुरू की. पुलिस अधीक्षक सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर थाना प्रभारी पु०नि० बिनोद तिर्की के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी इनपुट, मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की श्रृंखला खंगाली और मुख्य अभियुक्त की पहचान में सफल हुई.

वहीं, पुलिस के इस रणनीतिक और आक्रामक अभियान ने बड़ी सफलता दिलाई. टीम ने अभियुक्त इस्माईल आलम उर्फ चोच, पिता गुलाम सरवर, निवासी ग्रीन वैली रोड नं. 17, क्रॉस रोड नं. 04, हाउस नं. 93, थाना आजादनगर, जिला पूर्वी सिंहभूम को दबोच लिया. पूछताछ में अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और छिनतई की गई चेन की निशानदेही की.

Provider 1 Provider 2

अभियुक्त के बताए स्थान से पुलिस ने चोरी की गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल (रजि. नं. JH05BH-5895) बरामद कर ली. यह बरामदगी पुलिस के अनुसार इलाके में सक्रिय स्नैचिंग गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई और अहम सफलता मानी जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. टीम दूसरे फरार आरोपी की तलाश में लगातार अभियान जारी रखे हुए है.

इस अभियान में पु०नि० एवं थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पु०अ०नि० कौशल कुमार, पु०अ०नि० बिनोद टुडू, टाइगर जवान 372 नितिश कुमार पांडेय, टाइगर जवान 513 दीपक कुमार और सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही. आदित्यपुर पुलिस की यह त्वरित, संगठित और प्रभावी कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के प्रति पुलिस की शून्य-सहिष्णुता की नीति जारी है.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment