होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : जय हनुमान अखाड़ा में सम्मानित हुए पुरेंद्र…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर / Balram Panda: जय हनुमान अखाड़़ा के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग बाजार, आदित्यपुर (गुमटी बस्ती) में रामनवमी उत्सव मनाया जा रहा है. उत्सव की शुरुआत आज पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई. वहीं, संध्या समय आहूत सम्मान समारोह में आदित्यपुर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया. सम्मानित किए गए लोगों में लोजपा नेता मनोज पासवान, अधिवक्ता संजय कुमार और राजद नेता देवप्रकाश देवता भी शामिल हैं. इस दौरान वहाँ आकर्षक खेल-करतब का प्रदर्शन भी हुआ. मौके पर आखाड़ा कमिटी के लाईसेंसी सह नगर निगम के पूर्व पार्षद बीरेन्द्र गुप्ता, रतन लाल गुप्ता, सावन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

वहीं, रायडीह बस्ती, आदित्यपुर-02 स्थित संतोषी माता मन्दिर अखाड़ा कमिटी के द्वारा पुरेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया. यहाँ वर्ष-1951 से प्रतिवर्ष रामनवमी महोत्सव आहूत किया जाता है. इस अवसर पर परमेश्वर गुप्ता, राजू केराई, बबन सिंह, पप्पू ठाकुर, दीपक भगत, पवन झा, मुकेश झा आदि उपस्थित थे.

 

Leave a Comment